नदियों को जोड़ने के लिए उठाई आवाज

 जौनपुर : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान प्रस्तावित नदियों को जोड़ने की योजना को पूर्ण किए जाने की अब किसानों ने आवाज उठाई है। जिसे लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहा कि कृषि प्रधान देश भारत की अर्थव्यवस्था कृषि पर ही आधारित है। इसका विकास जल पर ही आधारित है। ऐसे में नदियों को जोड़ा जाना अति आवश्यक है। यदि गंगा, यमुना सहित अन्य सभी नदियों को एक में जोड़ने के साथ प्रदूषण मुक्ति कर दिया जाए तो देश का विकास होगा। अंत में प्रधानमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय मांग जिलाधिकारी को सौंपा। मांग किया कि गंगा-यमुना को प्रदूषण मुक्त और एक में मिला दिया जाए, गन्ना किसानों का बकाया नौ हजार करोड़ रुपये का भुगतान सूद सहित किया जाए, कृषि को उद्योग का दर्जा दिए जाने सहित अन्य जन समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाय।

Related

खबरें 8676932124847158100

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item