अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना

 जौनपुर : जय बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति स्टेशन रोड के बैनर तले 151 भक्तों का पहला जत्था 25 जून को हिमगिरी एक्सप्रेस ट्रेन से बाबा अमरनाथ बर्फानी के लिए रवाना हुआ।
भक्तों ने बताया कि श्री अमरनाथ की यात्रा विश्व में चमत्कारी एवं रोमांचक है जहां जन श्रुति के अनुसार भगवान भोले शंकर ने मां पार्वती को अमर कथा सुनाई थी। 13500 फीट की ऊंचाई पर गुफा स्थित है। यहां 4 किलोमीटर बर्फ से ढका रास्ता है, इसके उपरांत हिम नदी को पार कर मुख्य गुफा का दर्शन होता है। गुफा लगभग 100 फीट लम्बी 150 फीट चौड़ी है। इसमें स्वयं हिम निर्मित चबूतरा ठोस बर्फ का लगभग 12 फीट ऊंचा शिवलिंग के रूप में प्रकट होता है। जत्थे में महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग, बच्चे, युवक शामिल रहे। भक्तों का दल झंडा, त्रिशूल लिए जब जिला मुख्यालय पर स्थित सिटी स्टेशन पर पहुंचा तो वहां उनके गगनभेदी उद्घोष से वातारण गूंज उठा। उनके उत्साह को देख लोग भाव विभोर हो रहे थे। बाबा बर्फानी के भक्तों द्वारा स्टेशन पर जलपान की व्यवस्था कराई गई। यात्रा का नेतृत्व तीर्थराज, अजय वर्मा (अज्जू), धर्म पाल, संतोष मौर्य कर रहे हैं। यात्रा में रुकमणि गुप्ता, शकुंतला चौधरी, भारत डा.प्रीति सिंह, डा.सुरेश चंद्र अग्रहरी, डा.सीएल विश्वकर्मा, पवन सिंह, हनुमान आदि शामिल हैं।

Related

खबरें 6483885898126607964

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item