दुर्घटना में एक की मौत, 9 घायल
https://www.shirazehind.com/2014/06/9_25.html
जौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो
गई जबकि 9 लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार विभन्न अस्पतालों में कराया
गया।
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के कौंढा गांव निवासी अमर नाथ पटेल (40) अपने भतीजे अरुण उर्फ गप्पू (38) के साथ मुंगराबादशाहपुर गए थे। मंगलवार की रात मांगलिक कार्यक्रम से रात में लौट रहे थे कि करीब ग्यारह बजे खाखोपुर बाजार के पास बन रहे पुलिया में बाइक लेकर चले गए। जहां गहराई ज्यादा होने के कारण अरुण की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अमरनाथ घायल हो गए। आसपास के लोगों ने कोतवाल को फोन किया, किंतु उन्होंने फोन ही नहीं उठाया। घंटे भर बाद लोगों ने किसी तरह पता लगाते हुए दोनों के परिजनों को घटना की जानकारी दिया। परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए। सुबह होने पर शव लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बक्शा थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में सिपाही रमेश कुमार, राजेंद्र यादव, जगदीशपुर निवासी रामजीत, भूलन चमेला, शारदा घायल हो गई। सभी घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया। खेतासराय थाना क्षेत्र के शाहापुर गांव के पास बाइक की चपेट में आने से फैजान निवासी कासिमपुर घायल हो गया।