ट्रैक्टर पलटने दो घायल, एक की हालत नाजुक
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_931.html
खेतासराय-जौनपुर।क्षेत्र के शाहापुर गाँव के पास बुधवार को ट्रैक्टर पलटने
से दो बालक घायल हो गए। जिसमें एक की हालत चिन्ताजनक बतायी जा रही है।
स्थानीय कस्बा निवासी मुकेश का ट्रैक्टर शाहापुर गाँव के पास खेत की जुताई
करके लौट रहा था ।ट्रैक्टर पर कुछ लड़के बैठ गए। रास्ते में एक गड्ढे के पास
ट्रैक्टर असन्तुलित होकर पलट गया। जिससे कासिमपुर निवासी फैजान(13)पुत्र
सिराज और शाहापुर निवासी बब्लू(16) घायल हो गए। बब्लू को हल्की चोट आयी।
जबकि फैजान की हालत गम्भीर बनी हुई है। उसे जौनपुर से बीएचयू के लिये रेफर
कर दिया गया है।

