विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने 16 जुलाई से एक माह के सामूहिक अवकाश पर
https://www.shirazehind.com/2014/06/16_28.html
जौनपुर : उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी
महासंघ ने 16 जुलाई से एक माह के सामूहिक अवकाश पर जाने या अनिश्चित कालीन
हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इसके पीछे का कारण पूर्वाचल
विश्वविद्यालय समेत प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मचारी
समस्याओं का निबटारा चाहते हैं। कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सुरेश चंद्र
मिश्र ने कहा कि पूर्वाचल विश्वविद्यालय के प्रदेश सदस्य रामजस मिश्र को
पत्र भेजा है। इसमें महासंघ के प्रस्ताव पर सभी से सहभागिता का आह्वान किया
गया।

