सर्वर डाउन होने पर उपभोक्ताओं का हंगामा

 जौनपुर : डाक विभाग में चार दिनों से सर्वर डाउन होने पर शनिवार को उपभोक्ताओं ने हंगामा कर दिया जिसकी वजह से सारा काम-काज प्रभावित रहा।
शनिवार की सुबह जब डाक विभाग में कुछ उपभोक्ता अपने काम से पहुंचे तो पता चला कि इंटरनेट का सर्वर खराब है। धीरे-धीरे लंबी लाइन लग गई। इस दौरान स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री व डाक संबंधी सारे काम ठप रहे। घंटो इंतजार करने बाद भी कोई सुधार न होने पर आक्रोशित उपभोक्ता मुख्य द्वार पर आकर हंगामा करने लगे। उनका आरोप है कि रोजाना आने के बाद भी डाक विभाग द्वारा इंटरनेट की व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। जिससे उनका काफी समय खराब हो रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे डाक प्रशासन ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

Related

खबरें 7957790287547965328

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item