एक जुलाई को भाजपा करेगी धरना प्रदर्शन
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_1327.html
जौनपुर : भाजपा के जिला महामंत्री पंकज मिश्रा की अध्यक्षता में
शनिवार को कस्बे में बैठक हुई। इसमें एक जुलाई को समस्याओं को लेकर
धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्रीय जनता की
समस्याएं बढ़ती जा रही है। वहीं प्रदेश सरकार विकास का झूठा दावा कर रही
है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष गंगा प्रसाद सिंह, आरके उपाध्याय, महेंद्र
तिवारी, दिनेश सिंह, धनंजय सेठ आदि मौजूद थे।
वहीं शाहगंज के नई आबादी मोहल्ला में जिला मंत्री अजीत प्रजापति की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। बैठक में साधू तिवारी, संतोष सिंह, कल्पदेव यादव, सुरेश पांडेय, रामनवल दुबे, डब्लू वर्मा आदि मौजूद थे।