छात्रों के साथ हो समान व्यवहार

 जौनपुर : मान्यता प्राप्त प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों प्रबंधकों की बैठक सरिता विद्या मंदिर जन्नौर में हुई।
इसमें मोती चंद्र पांडेय ने कहा कि सरकार बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में भी बच्चों के लिए मिड डे मील, ड्रेस, किताब की व्यवस्था करे। शिक्षा के अधिकार के तहत सभी बच्चों के साथ बराबर का व्यवहार होना चाहिए। शिक्षा के प्रसार के लिए हम स्कूल चला रहे हैं। इसमें गरीब परिवार के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं।
अध्यापकों ने सरकार से मानदेय देने की मांग की। इस अवसर पर धर्मेद्र सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, गौरीशंकर यादव, मान सिंह, रंजीत गौतम, सुभाष यादव, विजय कुमार यादव, सचिन यादव, अमरनाथ यादव आदि थे।

Related

खबरें 6055126909152983989

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item