2.3 अरब के प्रस्ताव पर बनी सहमति
https://www.shirazehind.com/2014/06/23.html
जौनपुर : जिला पंचायत की बैठक सभागार में शनिवार को संपन्न हुई। साढ़े
तीन घंटे चली बैठक में दो अरब तीन करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर सहमति बनी,
जिसे अनुमोदन के लिए जिला योजना की बैठक में रखा जाना है।
सुबह 11 बजे से जिला पंचायत के सभागार में बैठक अध्यक्ष शारदा चौधरी की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक की कार्यवाही अपर मुख्य अधिकारी राणा प्रताप ने शुरू किया। कुछ मुद्दों को लेकर सदस्यों ने हंगामा किया। सदन में चालू वित्तीय वर्ष में विकास कार्य कराने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही जिला योजना संरचना की कार्य योजना पर विचार लिया गया। इसके बाद जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायतों, ग्राम पंचायतों के लिए 165 करोड़ 41 लाख 58 हजार रुपये की कार्ययोजना पारित की गई। साथ ही पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि से 33.05 करोड़ रुपये की कार्ययोजना पर सहमति जताई। इसके अलावा 13वें वित्त योजना के तहत 4.85 करोड़ की 32 परियोजनाओं पर सहमति बनी। सदन में कैबिनेट मंत्री पारस नाथ यादव, विधायक शचींद्र नाथ त्रिपाठी, गुलाब चंद्र सरोज, जया दूबे, रामसिंह रघुवंशी, द्रोपदी यादव, कमला प्रसाद, शिव शंकर आदि सदस्य उपस्थित रहे।