बसपा नेता सहित 17 के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज

शाहगंज, जौनपुर (सं.) 21 जून। विद्युत चेकिंग अभियान में बिजली विभाग ने शाहगंज क्षेत्र के गोडि़ला गांव के प्रधान के पति, बहुजन समाज पार्टी के नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राम अवध भारती सहित कुल 17 लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया।
    उप खण्ड अधिकारी शाहगंज अभिषेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में क्षेत्र के गोडि़ला गांव में बिजली विभाग का सघन चेकिंग अभियान चला जहां ग्राम प्रधान सुनीता के पति व बसपा नेता राम अवध भारती सहित पूर्व प्रधान विश्वनाथ, शोहराब, सुधीर जायसवाल, सुरेन्द्र जायसवाल के अलावा 15 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इस पर श्री श्रीवास्तव ने सभी के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया।
    इसी क्रम में नगर के डिहवा भादी में संतोष कुमार व बसंती देवी को बिजली चोरी करते पकड़ा गया जिनके खिलाफ भी विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ। वहीं दूसरी ओर इस जबर्दस्त चेकिंग अभियान से बिजली चोरी करने वालों में हड़कम्प मचा हुआ है।

Related

खबरें 9094585952815047370

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item