भाजपा ने देश की जनता के साथ किया विश्वासघातः राकेश मिश्र
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_6470.html
खुटहन, जौनपुर । रेल यात्री व रेल माल किराये में बेतहाशा बढ़ोत्तरी करके केन्द्र की भाजपा सरकार ने देश की जनता के साथ विश्वासघात करने का काम किया है। केन्द्र सरकार आम आदमी की जेब खाली कर देना चाह रही है। उक्त बातें कांग्रेस के खुटहन ब्लाक के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश मिश्र ने शनिवार को प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कही।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव के दौरान अच्छे दिन आने की बात कही थी। सरकार गठन के एक माह के भीतर महंगाई बेहताशा बढ़ रही है। आलू-प्याज के साथ हरी सब्जियां सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं महंगी होती जा रही हैं। ऐसे में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने रेल किराये में भारी वृद्धि करके अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दे दिया है। श्री मिश्र ने भाजपा के अच्छे दिन आने वाले नारे की चुटकी लेते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेल किराये में बढ़ोत्तरी करके अच्छे दिन का संकेत दे दिया है।
उन्होंने कहा कि माल भाड़े में वृद्धि से टेªनों द्वारा ढुलाई की जाने वाली वस्तुओं यथा- सीमेंट, डीजल, पेट्रोल, कोयला, चीनी सहित अन्य वस्तुओं के दाम भी बढ़ेंगे। इससे हर तबके के लोगों की जेबें खाली हो जायेंगी। गरीबी और महंगाई अपने चरम पर पहुंच जायेगी। कांगे्रस नेता ने कहा कि मोदी महंगे प्रधानमंत्री हैं। कांग्रेस के समय में यात्री व माल किराये में कभी भी इतना ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं हुआ था। रेल किराया बढ़ाया जाना सर्वथा अनुचित है। केन्द्र सरकार को इस पर विचार करना चाहिये।