शाहगंज में 25 लाख की लूट, बादमशों को पकड़ने के लिए डीआईजी के नेतृत्व पुलिस चिलचिलाती धूप में मार रही है हाथ पांव
https://www.shirazehind.com/2014/06/25.html
जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर आजमगढ़ मार्ग पर महिला अस्पताल के पास असलहो से लैस बेखौफ नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ हवाई फायरिगं करके एचडीएफ बैंक के वैन से साढ़े 25 लाख रूपये लूटकर फरार हो गये। दिन दहाड़े हुई इस वारदात सें पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही मौके पर वाराणसी जोन आईजी प्रभारी एसपी समेत भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नही लग पाया है।
मिली जानकारी के अनुसार एचडीफसी बैंक व्यापारियों की सुविधा के लिए एक मोबाईल वैन चला रही है। यह वैन व्यापारियों के दुकानों पर जाकर पैसें का लेन देन करती है। आज लगभग 11 बजे यह मोबाईल बैक अपने ग्राहको को सेवा देने के लिए शाहगंज सब्जी मण्डी जा रही रही थी। इसी बीच पहलें से घात लगायें तीन मोटर साईकिलों पर सवार 6 नकाब पोश बदमाशों नें धुवाधार हवाई फारिगं करते हुए वैन को रोक लिए। उसके बाद उसमें मौजूद सुरक्षा गार्ड बैक कर्मचारियों को असलहों नोक पर रखकर वैन में रखा 25 लाख पच्चास हजार रूपयें लूटकर भाग निकले।
दिन दहाडें हुई इस वारदात सें पूरे जिलें में सनसनी फैल गयी है उधर सूचना मिलते ही डीआईजी वाराणसी प्रभारी एसपी रामजी यादव समेंत कई थानों की फोर्स मौक पर पहुंचकर गिरफ्तारी के लिए जिले की सभी सीमाओं को सील कर बदमाशों की वाहनो की चेकिगं शुरू कर दिया है। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कुछ भी नही लगा है।

