25 जून को लखनऊ भर जायेगा शिक्षको से : सतेंद्र सिंह
https://www.shirazehind.com/2014/06/25_22.html
जौनपुर। रविवार को प्रदेशीय प्रचार मंत्री एवं जनपदीय मंत्री सत्येद्र सिंह की अध्यक्षता में शिक्षक भवन में संघ पदाधिकारियों की बैठक की गयी। जिसमें शिक्षा निदेशक बेसिक कार्यालय लखनऊ निशातगंज में 25 जून को 15 सूत्रीय मांग पत्र के क्रम में उत्तर प्रदेशीय प्रांतीय संगठन के अध्यक्ष संजय मिश्र एवं महामंत्री जबर सिंह यादव के नेतृत्व में धरना प्रर्दशन का आयोजन किया गया है जिसमें जिले से निर्णय लिया गया है कि अधिक से अधिक संख्या मे सभी शिक्षक लखनऊ के धरना प्रर्दशन में भाग लेगें। जिसमें प्रमुख मांग है ग्रेड पे 4600 ,4800 का न्यनतम वेतनमान 17140, 18150 सभी शिक्षकों को दिया जाय एक अप्रैल 2004 नियुक्त शिक्षको को भारत सरकार के निर्देशानुसार पुरानी पेंशन दिया जाय मृतक आश्रितों पूर्व की भांत नौकरी दी जाय। शिक्षको को चिकित्सा सुविधा दी जाय पदोन्नत के लिए अनुभव तीन वर्ष किया जाय सामुहिक बीमा पांच लाख रूपयें करने समेत कई मांगों पर विचार किया जाय। बैठक में मुख्य रूप से संजय सिंह, अखिलेश सिंह, अनिल यादव, सतीश पाठक,
दिवाकर चैहान ,राजीव रत्नम तिवारी, पदमाकर राय, अमित सोनकर ,राजेश सिंह
मुन्ना, धमेंद्र सिंह, अश्वनी सिंह भारी संख्या में शिक्षको ने सिरकत किया।


