बेसिक शिक्षा में अब मृतक आश्रितों मिलेगी शौक्षिक योग्ता के अधार पर नौकरी :अरविन्द शुक्ल

 जौनपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ की एक बैठक जिला संयोजक अरविन्द शुक्ल की अध्यक्षता में कैप कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में कई विन्दुओं पर चर्चा हुई। जिसमें मुख्य रूप से माननीय उच्च न्यायलय के आदेश के क्रम में प्रमुख सचिव कार्मिक राजीव कुमार द्वारा जारी शासनादेश का स्वागत किया गया। शासनादेश का उलेख करते हुए जिला संयोजक ने बताया कि यह शिक्षको की प्रमुख मांग पूरी हुई है। जिसमें मृतक अश्रितो को उनकी शौक्षिक योग्यता के अनुसार नौकरी दी जायेगी ना कि उनके दिवगंत सम्बधि को नौकरी में पोजिशन के हिसाब सें 2 मृतक अश्रित का आवेदन किसी भी स्थिति में निरस्त नही किया जायेगा। और तीन माह के भीतर उनको नौकरी देनी होगी। 3 मृतक अश्रित के द्वारा किसी विशेष पद और स्थान की मांग नही की जा सकेगी। यह समक्ष अधिकारी के विवके पर निर्भर करेगा। इस मौके पर शिक्षकों द्वारा जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सें मांग की गयी की वे मृतक अश्रित फाईला का जल्द से जल्द निस्तारण करें।
शासनादेश के अनुपालन मृतक आश्रित शिक्षको को शामिल करते हुए पदोन्नति की अंतिम सूची व रिक्त प्रकाशन के साथ काउसिंलिगं तिथि घाषित करने की मांग की गयी।
एक जनवरी 2006 के बाद पदोन्नति या चयन वेतनमान प्राप्त शिक्षकों जिनका वेतन निर्धारण 17140 व उच्च प्राथमिक में 18150 पर ना हुआ हो ऐसें शिक्षक विकल्प पत्र भरनें का कार्य जल्द से जल्द पूरा कर लें। जिससें अग्रीम कार्यवाही हो सके।
अंत में समस्त शिक्षकों से अपील किया गया कि स्कूल चलो अभियान में अपनी सहभागिता अवश्य करें।
इस मौके पर मुख्य रूप से विरेन्द्र प्रताप सिंह रवि चंद्र यादव साजेश सिंह लाल साहब यादव प्रमोद दूबें मनोज यादव लक्ष्मीकांत सिंह सुनिल यादव रामदुलार यादव चंद्र प्रकाश तिवारी रवि सिंह धमेंद्र यादव दशरथ सहित तमाम शिक्षक बंधु उपस्थित रहे।

Related

खबरें 9152605316089428020

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item