30 जून के विधानसभा घेराव को लेकर भाजयुमो ने की बैठक
https://www.shirazehind.com/2014/06/30_28.html
जौनपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर इकाई के मीडिया प्रभारी राजवीर दुर्गवंशी के आवास पर शनिवार को हुई बैठक में 30 जून दिन सोमवार को होने वाले विधानसभा घेराव के संदर्भ में चर्चा किया गया। इस मौके पर सदर विस प्रभारी आशीष गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। प्रदेश में हो रहे अराजकता व बलात्कार से अब जनता त्रस्त हो चुकी है। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष परविन्द चैहान ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों का पुरजोर विरोध करते हैं। नगर अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि प्रदेश में हो रहे महिलाओं पर अत्याचार व बलात्कार की घटनाएं प्रदेश सरकार की लचर नीतियों का परिणाम है जिससे प्रदेश में जंगलराज की स्थिति कायम है। इस अवसर पर रंजना सिंह, आशीष तिवारी, अभिषेक सिंह, इमरान खान, प्रदीप जायसवाल, राजवीर दुर्गवंशी, प्रीतम बबुआन, विनीत अग्रवाल, राहुल श्रीवास्तव, रवि सोनी, कृष्ण कुमार यादव, छविराज सोनकर, गौरव उपाध्याय उपस्थित रहे।

