शान्ति शिक्षण संस्थान से भवन निर्माण का सामान चोरी
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_6232.html
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के इमामपुर गांव में स्थित शान्ति शिक्षण संस्थान में चल रहे निर्माण कार्य के चलते रखे सम्बन्धित सामानांे को चोरों ने पार कर दिया जिसकी जानकारी शनिवार को सुबह हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त संस्थान में हो रहे निर्माण कार्य के चलते पाइप, पतरा आदि को चोरों ने बीती रात को उड़ा दिया। चोरी की जानकारी शनिवार को सुबह तब हुई जब प्रबंधक सुजीत वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने चोरी की लिखित सूचना पुलिस को देते हुये बताया कि बीते शाम को क्षेत्र के ही नन्हे कसाई से बकरी चराते समय कहासुनी हो गयी थी तथा उसने धमकी भी दिया था। ऐसा प्रतीत होता है कि उसी ने चोरी की है।

