
जौनपुर। नगर के शाही पुल से शनिवार को एक युवती गोमती नदी में छलांग लगा दी जिसकी जानकारी होने पर देखते ही देखते पुल सहित आसा-पास के घाटों पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। जानकारी होने पर सरायपोख्ता एवं राज कालेज पुलिस चैकी के प्रभारी मयफोर्स मौके पर पहुंचकर युवती की खोजबीन शुरू करवा दिये लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई सफलता नहीं मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को लगभग साढ़े 9 बजे एक युवती शाही पुल से गोमती नदी में छलांग लगा दी जिसकी जानकारी होने पर मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर सरायपोख्ता पुलिस चैकी से उपनिरीक्षक अयोध्या तिवारी मयफोर्स मौके पर पहुंचे जहां मामला राज कालेज पुलिस चैकी का होने पर राज कालेज प्रभारी वीरपाल सिंह तोमर मयफोर्स मौके पर पहुंचे। इस दौरान पता चला कि कूदने वाली युवती शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मण्डी नसीब खां (अटाला मस्जिद) निवासी नबी अहमद की लगभग 20 वर्षीया पुत्री शबीना है। उधर सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे जहां परिवार का कोई भी सदस्य किसी को कुछ बताने से इनकार कर रहा था। फिलहाल पुलिस युवती की खोजबीन में गोताखोरों को लगा दी है लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई सफलता नहीं मिली। वहीं दूसरी ओर चर्चा है कि पारिवारिक कलह से युवती ने ऐसा किया है।