जिलाधिकारी ने ली जनपद के उद्योग बंधुओं की बैठक
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_4990.html
जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में जिला/सीडा उद्योग बन्धुओं की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जहां कार्यवाही उद्योग महाप्रबन्धक एचपी सिंह ने प्रस्तुत किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने विद्युत, लोनिवि को निर्देशित किया कि समय सीमा के भीतर कार्य सम्पन्न करायें। अधिशासी अभियंता लोनिवि संजय गोयल के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। सतहरिया में खराब पड़े टेलीफोन लाइन को 15 दिन के अन्दर टीडीएम को कराने का निर्देश दिया, अन्यथा वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। औद्योगिक आस्थान जगदीश पट्टी में स्वतंत्र फीडर स्थापित किये जाने के सम्बन्ध में 23.73 लाख रूपये का आगणन प्रस्तुत किया गया था जिसे उद्योग निदेशालय को शासन से बजट प्राप्त करने हेतु भेज दिया गया है। मेसर्स कौशल इण्डस्ट्रीज सीडा द्वारा विद्युत विभाग से साढ़े 7 हार्स पावर विद्युत कनेक्शन हेतु आवेदन पत्र दिया है तथा विद्युत भार भी स्वीकृत किया जा चुका है। ट्रांसफार्मर ओवर लोड से कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने 400 केवीए ट्रांसफार्मर व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मेसर्स हैदराबाद इण्डस्ट्रीज लिमिटेड सीडा इकाई ने अवगत कराया कि वरूणा वृज डैमेज होने के कारण इलाहाबाद मार्ग की यातायात व्यवस्था बाधित हो गयी है। जिलाधिकारी ने उद्योग बन्धुओं के अनुरोध पर प्रमुख सचिव लोनिवि को पत्र प्रेषित कर शीघ्र बनवाने का अनुरोध किया है, ताकि आवागमन चालू हो सके। इस अवसर पर आरक्षी अधीक्षक पवन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता विद्युत आरडी पाॅल, क्षेत्राधिकारी नगर सर्वजीत शाही, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संजय शुक्ला, अग्निशमन अधिकारी चन्द्रशेखर शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
