एक दिवसीय तरही नशिस्त का किया गया आयोजन

 जौनपुर। बज्मे अदब के बैनर तले एक दिवसीय तरही नशिस्त का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता प्रो. पीसी विश्वकर्मा ‘प्रेम जौनपुरी’ ने किया। नगर के सब्जी मण्डी में स्थित मदरसा जहूरूल इस्लाम में आयोजित कार्यक्रम में शहर सहित बाहर से आये तमाम लोगों ने आनन्द उठाया। कार्यक्रम की शुरूआत जामिया हुसैनिया के तालिब इल्म यासिर हस्सान की तिलावते रब्बानी से हुआ जिन्होंने अकरम जौनपुरी की रात पढ़कर लोगों को तारीफ करने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद मदरसे के प्रबंधक हनीफ अंसारी ने अगराजों मकासिद को बयान करते हुये कहा कि उर्दू व हिन्दी अदब के लिये ये छोटी-छोटी नशिस्ते बड़े मुशायरों से ज्यादा कारामद साबित होती है। इसके अलावा अकरम जौनपुरी, प्रेम जौनपुरी, आकिल जौनपुरी, नातिक गाजीपुरी, गिरीश श्रीवास्तव, बहदत जौनपुरी, बेलाल जानी सहित अन्य शायरों ने अपना कलाम पढ़ा। अन्त में बज्मे अदब के अध्यक्ष मजहर आसिफ ने कहा कि ये छोटी-मोटी महफिलों व गोष्ठियों का साहित्य के लिये होना जरूरी है। अन्त में प्रेम जौनपुरी ने सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन मजहर आसिफ ने किया। इस अवसर पर ताजुद्दीन अंसारी, जमशेद, शहबाज, वासिफ, गुलाजार, कारी जिया, कम्बख्त जौनपुरी, उलझन जौनपुरी, नासिर जौनपुरी, मोनिस जौनपुरी, मुस्तइन जौनपुरी, समर जौनपुरी, अहमद, सुहैल, एखलाक राइनी, आरिफ अंसारी, सेराज दरोगा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

खबरें 256293624749864792

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item