मऊ में बुजुर्ग महिला के साथ रेप, गांववालों ने आरोपी को उतारा मौत के घाट

मऊ. थाना घोसी के लखनी मुबारकपुर गांव में शुक्रवार को करीब 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ गांव के ही युवक द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। गांववालों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसपी दिनेश चंद्र ने इसे बेहद शर्मनाक घटना करार दिया है। उन्होंने बताया कि गुस्साए गांववाले आरोपी की तलाश कर रहे थे। वह गांव के एक घर में छुपा हुआ था। लोगों ने उसे पहचान लिया और पकड़ लिया। उसकी लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की गई। मुंह पर कालिख पोतकर उसे पूरे गांव में घुमाया गया। पिटाई से आरोपी को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरोपी को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Related

खबरें 8945664311947073278

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item