जौनपुर में प्रेम में नाकाम प्रेमी ने प्रेमिका के ऊपर फेका तेजाब
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_12.html
जौनपुर
में एक आशिक ने प्रेम में नाकाम होने पर युवती पर तेजाब फेंक दिया। पचास
फीसदी से ज्यादा झुलस चुकी युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया।
युवती की 25 जून को शादी होने वाली थी। वहीं आशिक के तीन हमलावर साथियांे
को परिवार के लोगों ने पकड़कर धुन डाला। फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस
मामले की जांच कर रही है।
जौनपुर के रामपुर थाना अंतर्गत जमालापुर गांव में इश्क और नाकामी की खौफनाक दास्तां देखने को मिली। एक तरफा इश्क के जुनून में अंधे एक आशिक ने खुद को नाकाम होते देख अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पहले युवती को अगवा करने की कोशिश की, युवती ने शोर मचाया तो उसपर तेजाब फेंक दिया। युवती ने शोर मचाया तो परिवार और पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने भाग रहे चार युवकों में से तीन को दबोच लिया और जमकर धुनाई की। इसके बाद बुरी तरह से झुलस चुकी युवती को रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य कंेद्र पर लाया गया।
दरअसल आने वाली पच्चीस जून को युवती की शादी कहीं और होने वाली थी। जबकि गांव के ही एक युवक ने उससे शादी करने की ख्वाहिश जाहिर की थी। युवती और उसके परिजन ने युवक से शादी से इंकार कर दिया तो उसने अपने तीन साथियों को दस हजार रूपये देकर साथ मिला लिया। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया।
घटना के बाद गांव के लोगों ने पकड़े गए तीनों युवकों को सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अभी पुलिस के सामने आरोपी आशिक को गिरफ्तार करने की भी चुनौती है।
बीते चार जून को भी एक आशिक ने अपनी प्रेमिका का महज इस लिए गला काट दिया था कि अगले ही दिन उसकी शादी कहीं और होनी थी। रामपुर की इस घटना ने फिर उस हादसे की याद को ताजा कर दिया है। फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार तेजाब से हमला किया गया।