भारत विकास परिषद ने लगाया सार्वजनिक प्याऊ
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_1405.html
जौनपुर। भारत विकास परिषद की जनपद शाखा द्वारा राहगीरों को गर्मी के चलते सूखे गले को तर करने के लिये बुधवार को सार्वजनिक प्याऊ की व्यवस्था की गयी जिसका शुभारम्भ टीएसआई अशोक सिंह ने फीता काटकर एवं स्वयं पानी पीकर किया। नगर के पालिटेक्निक चैराहे के पुलिस बूथ के बगल लगाये गये प्याऊ पर सैकड़ों राहगीरों ने पानी पीकर इस भीषण गर्मी में अपनी प्यास बुझायी। इस मौके पर संयोजक शरद पटेल ने कहा कि यह एक पुनीत कार्य है। इससे आम जनमानस की इस भीषण गर्मी में राहत मिलेगी। इस अवसर पर भृगुनाथ पाठक, लोकेश कुमार, विक्रम गुप्ता, अतुल जायसवाल, सत्येन्द्र अग्रहरि, ऋषि दूबे, ऋषि श्रीवास्तव, सुरेश गुप्ता, अवधेश गिरि, डा. अमरनाथ पाण्डेय, यूपी सिंह, अमित श्रीवास्तव, सुनील सिंह, सुशील पाण्डेय उपस्थित रहे। अन्त में सचिव गोपाल श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार जताया।
