पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्राहकों के लिये इलेक्ट्रानिक बैंकिंग जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

जौनपुर। हमारा बैंक शहरी के अतिरिक्त ग्रामीण ग्राहकों को अपने से जोड़ने के लिये आनलाइन बैंकिंग सेवा की शुरुआत करने जा रही है जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण लोगों से बैंक का सरोकार रखना है। रिजर्व बैंक आफ इण्डिया का भी यही दिशा निर्देश है। उक्त बातें यूनियन बैंक आफ इण्डिया के मुख्य प्रबंध निदेशक अरुण तिवारी ने आरबीआई व भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम के संयुक्त तत्वावधान में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन में आयोजित इलेक्ट्रानिक बैंकिंग जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। विशिष्ट अतिथि एमडी एनपीसीआई एपी होता ने आनलाइन बैंकिंग के विभिन्न आयामों पर चर्चा करते हुये ग्राहकों से अपील किया कि आधुनिक मोबाइल बैंकिंग का प्रयोग कर जोखिम से बचें। भारतीय रिजर्व बैंक की क्षेत्रीय निदेशक सुप्रिया पटनायक ने आनलाइन बैंकिंग के बारे में बताते हुये कहा कि आरबीआई का सपना है कि 2016 तक देश के लगभग सवा अरब लोग इलेक्ट्रानिक बैंक सिस्टम से जुडे़ं। नाबार्ड के मुख्य प्रबंधक केके गुप्ता ने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में यूबीआई के सहयोग से बनी काशी ग्रामीण गोमती संयुत बैंक ने भी ई-बैंकिंग सेवा शुरू कर दी हैै। अध्यक्षीय सम्बोधन में कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि पिछले वर्षों में जो विश्व में मंदी आयी थी, उससे भारत कम प्रभावित हुआ। इसका कारण मजबूत बैंकिंग व्यवस्था का होना था। यूनियन बैंक आफ इण्डिया वाराणसी के महाप्रबंधक एसके बेहरा ने स्वागत एवं डा. एचसी पुरोहित ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील त्यागी ने किया। इस अवसर पर चेयरमैन दिनेश टण्डन, डा. परमेन्द्र सिंह, डा. प्रदीप कुमार, डा. वंदना राय, डा. अविनाश, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. सुनील कुमार, डा. केएस तोमर समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Related

खबरें 4410420712581501311

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item