बिजली कटौती के खिलाफ निकला जुलूस

शाहगंज (जौनपुर): बिजली दु‌र्व्यवस्था से त्रस्त नागरिकों ने बुधवार की शाम समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण सिंह के नेतृत्व में जुलूस निकालकर तहसील मुख्यालय पहुंचकर आमरण अनशन स्थल पर आंदोलन का समर्थन किया। नगर के एराकियाना मोहल्ला से प्रवीण सिंह के नेतृत्व में सभासद हनुमान अग्रहरि, शेराज अहमद, डम्पी अग्रहरि, असलम कुरैशी, राजू, अब्दुल रहीम, चंदन मोदनवाल, अप्पू मोदनवाल, परवेज, घनश्याम जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, सुनील जायसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में नागरिकों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। जुलूस एराकियाना चौक से शुरू होकर रामलीला चौक, लोहामंडी, कोतवाली चौराहा, जेसीज चौक, रोडवेज होता हुआ तहसील मुख्यालय पहुंचा। वहां पर नागरिकों ने विद्युत को लेकर चल रहे आशीष अग्रहरि व पप्पू पंडित के आमरण अनशन का समर्थन किया। नागरिकों ने चेतावनी दिया कि अगर मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Related

खबरें 4231369645227857153

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item