बिजली व पानी को लेकर रूहट्टावासियों ने लगाया जाम
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_169.html
जौनपुर। बिजली और पानी से बिलबिलाये लोगों ने रविवार को नगर के रूहट्टा मोहल्ले में चक्काजाम कर दिया जिससे आवागमन बाधित हो गया। इसके साथ ही सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारें हो गयीं। हालांकि बाद में आश्वासन के बाद जाम समाप्त हो गया। इसके पहले रूहट्टा मोहल्ले के लोग आज एकत्रित हुये जहां पिछले कई दिनों से जबर्दस्त कट रही बिजली एवं क्षेत्र में पीने के लिये पानी की समुचित निकासी न होने से आजिज होकर ओलन्दगंज-पालिटेक्निक चैराहे मार्ग पर चक्काजाम कर दिये। जाम लगने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारें लग गयीं तथा आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। जानकारी होने पर चैकी प्रभारी सरायपोख्ता संजय सिंह यादव मयफोर्स मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता करते हुये आश्वासन देकर किसी तरह जाम समाप्त करवाया। जाम करने वालों में राकेश श्रीवास्तव, जय प्रकाश, हुलहुल, दीपक, आदित्य, सर्वेश, विमलेश गुप्ता, तुषार, आदिल, विमल गुप्ता, सुरेश गुप्ता, पल्ली, कौशल, बबलू सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी रहे।
इसी क्रम में नगर के पान दरीबा मोहल्ले के लोग भी काफी आक्रोशित दिखे, क्योंकि वहां पिछले 7 दिन से बिजली नहीं है। लोगों की मानें तो क्षेत्र में लगे सभी सरकारी हैण्डपम्प हाथ खड़े कर दिये हैं जबकि नगर पालिका द्वारा आपूर्ति की जाने वाली पानी की निकासी नहीं हो रही है। ऐसे में लोगों को गोमती नदी का सहारा लेना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कभी भी सड़क पर उतर सकते हैं जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।