सड़क पर खोदकर रख दी गई मिट्टी, आवागमन में हो रही परेशानी
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_2099.html
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर): निर्माण कार्य के चलते आवागमन में कुछ
परेशानी बढ़ जाना स्वाभाविक है। जौनपुर मुंगरा के बीच चल रहे सड़क निर्माण
में कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते कई जगह सड़क खतरनाक हो गई है।
कहीं सड़क पर मिट्टी का ढूहा आवागमन में बाधा डाल रहा है, तो कहीं आधी सड़क
खोदकर छोड़ दी गई है। कई जगह तो संकेतक भी नहीं लगाया गया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग 231 रायबरेली-जौनपुर मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। जिसके तहत मुंगराबादशाहपुर व जौनपुर के बीच कई जगह निर्माण कार्य चल रहा है। दस मीटर चौड़ी सड़क की चौड़ाई तीन मीटर बढ़ाकर तेरह मीटर किया जा रहा है। साथ में दोनों तरफ जल निकासी नाली बनाई जा रही है। कई जगह पुलिया निर्माण चल रहा है। चल रहे निर्माण के कारण गड्ढायुक्त सड़क और भी खतरनाक हो गई है। जगह-जगह सड़क पर मिट्टी का ढूहा आवागमन में बाधा बना हुआ है। रविवार को उचौरा बाजार में पुलिया निर्माण हेतु खुदाई की गई। पूरी सड़क पर मिट्टी का ढेर लगा दिया। जिससे सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। इसी तरह बाजार में चल रहे नाली निर्माण के लिए खोदी गई मिट्टी सड़क पर रखी गई है। जिसके चलते आए दिन वहां जाम लग जाता है। पंवारा से कुंवरपुर के बीच निर्माण के लिए सड़क खोदी गई है। मिट्टी एवं गिट्टी भरी जा रही है, लेकिन संकेतक न बनाए जाने के कारण सड़क पर चल रहे राहगीर खड्ड में गिर पड़ते हैं। कई जगह तो कार्यदायी संस्था की लापरवाही सड़क पर जोखिम खड़ा कर दी है। इस मार्ग पर सफर बेहद खतरनाक हो गया है।