सड़क दुर्घटनाओं में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

बदलापुर (जौनपुर): क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पिता-पुत्र सहित तीन की मौत हो गई। एक की हालत नाजुक है। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मछली गांव निवासी युवक सुनील गुप्ता (24) तीन वर्षीय पुत्र मनीष के साथ सड़क किनारे चारपाई पर सो रहा था। रात 12.30 बजे मांगलिक कार्यक्रम से वापस आ रहा डीजे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन के नीचे पिता-पुत्र दब गए। परिवार वालों की चीख-पुकार सुनकर एकत्र हुए आस-पास के ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। दूसरी घटना में रात 11.30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पुरानी बाजार गांव में बड़ी मस्जिद के समीप सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में राधेश्याम सिंह (48) निवासी हिसामपुर थाना चंदवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि चालक धनंजय (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Related

खबरें 6473373032655919398

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item