बार बार मारपीट करने करने वालों पर लगाओं गुण्डा एक्ट और करो जिले से तड़ीपार: डीएम

जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई एवं पुलिस अधीक्षक पवन कुमार नें आज केराकत कोतवाली में समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता सें सुना तथा राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को मौके पर जाकर आज ही निस्तारण करनें का निर्देश दिया। कोतवाल एके तिवारी ने बताया कि कुछ व्यक्ति बार बार प्रार्थना पत्र समझौता होनें के बाद भी देते रहते है। पुलिस अधीक्षक नें दोनों पक्षों से लिखित समझौता करानें का निर्देश दिया। जिलाधिकारी नें राजस्व लेखपालों को गत तहसील दिवस के शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के बारें में जानकारी प्राप्त किया। सभी निस्तारित करनें की जानकारी देने पर लिखित रिर्पोट देने का निर्देश दिया। एसपी ने कोतवाल को निर्देशित किया कि यदि कोई व्यक्ति को बार बार मारपीट रहा है रिर्पोट / कार्यवाई की जा रही है ऐसे लोगों के विरूद्व गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही की जाय । जिलाधिकारी ने भी ऐसे मामलों में जिलाबदर की कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने केराकत तहसील का निरीक्षण किया जिसमें राजस्व वसूली के दस बड़े बकायदारों की सूची न उपलब्ध कराने तथा राजस्व  वसूली में भी लापरवाही बरतने पर धर्मजीत यादव अमीन को प्रतिकूल प्रविष्टी  विभूति नारायण, रामकुमार का वेतन रोकने के साथ स्पस्टीकरण मागनें का निर्देश दिया। ईश्वरी प्रसाद डब्लू बीएन को चार्जशीट, तहसीलदार केराकत जयराम मौर्या से स्पष्टीकरण, उपजिलाधिकारी रामहर्ष मौर्य को चेतावनी जारी किया। कि एक सप्ताह के भीतर सभी अभिलेख ठीक कराये जाये अभिलेखागार का निरीक्षण किया आर 0 के0 को चेतावनी दिया कि शीघ्र अभिलेख ठीक कराये अन्यथा विभागीय कार्यवाही की जायेगी।
डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम अतरौरा वर्ष 12-13 का प्रा0 वि0 में चैपाल लगाकर जनता की समस्याओं को जाना तथा मौके पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये। अधि0 अभि0 विद्युत ए0 के0 मिश्र ने बताया कि 35 पोल लगाये गये हैं। पांच ट्रांसफारमर लगाये जायेगें। गांव मे 45 कनेक्सन है। अवैध कनेक्शन को तत्काल हटाने का निर्देश दिया। जनता द्वारा बताया गया कि केराकत चिकित्सालय पर दवा बाहर से लिखी जाती हैै। मौके पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी सीएमओ डा0 पीएन रावत के निर्देश के बाद भी नहीं पहुंचने पर जिलाधिकारी ने उनका वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। आंगनबाडी द्वारा पुष्टाहार बच्चों को न देकर जानवरों को देने की शिकायत पर सीडीपीओ सुनील कुमार का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दियां। स्वच्छ शौचालय के उपयोग करने पर विशेष पुरस्कार करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा सभी योजनाओं की समीक्षा किया। इसी प्रकार रामपुर झुमका का भी मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव द्वारा चैपाल लगाकर समस्यायें सुनने के बाद मौके पर गांव में जाकर हकीकत जाना जिसमें ग्राम विकास अधिकारी द्वारा 46 शौचालयों में दरवाजा न लगाने पर वेतन रोककर एक सप्ताह का समय दिया अन्यथा निलम्बन के साथ विभागीय कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र , बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद शुक्ल, स0 क0 अधिकारी के0 के0 त्रिपाठी अ0स0 क0 अ0 एस एन सिंह, शैलेष राय, उपजिलाअधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।  

Related

खबरें 5511603198104702840

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item