दो पक्षों में जमकर चले ईंट-पत्थर,सात घायल
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_9008.html
खेतासराय(जौनपुर)।दूसरे के झगड़े में एक- दूसरे पक्ष की पैरवी करने का
आरोप-प्रत्यारोप को लेकर दो युवक शुक्रवार को एक चाय की दुकान पर भिड़
गए।मामला इतना बढ गया कि दोनो तरफ से सड़क पर ईंट पत्थर चलने लगे। जिसमें
दोनो तरफ सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुची पुलिस को देख भीड़ तितर- बितर
हुई ।घायलों का पीएचसी सोंधी में कराने के बाद पुलिस ने दोनों तरफ से
एनसीआर दर्ज कर लिया ।मारपीट के दौरान कुछ देर के लिये जौनपुर-शाहगंज मार्ग
अवरूध्द हो गया। घायलों में एक पक्ष से कैश(40),राशिद(32),साजिद(30)दूसरे पक्ष से इस्तेखार(21),जुल्फीखान(22),शा बान(17),और शकील(33)हैं।

