जेसीआई जौनपुर ने चलाया संसदीय प्रणाली प्रशिक्षण का कार्यशाला


जौनपुर। जेसीआई जौनपुर द्वारा नगर के नखास में स्थित नवदुर्गा शिव मन्दिर के प्रांगण में संसदीय प्रणाली पर प्रशिक्षण कार्यशाला चलायी गयी जहां प्रशिक्षक जेसी विशाल गुप्ता ने प्रशिक्षण में संसदीय प्रणाली के सिद्धान्त व आवश्यकता के विषय में बताते हुये कहा कि किसी भी कार्यक्रम, बैठक, सम्मेलन आदि का सुचारू रूप से चलाने के लिये संसदीय प्रणाली के सिद्धान्तांे का ज्ञान होना आवश्यक है। साथ ही यह भी बताया कि कार्यक्रम से पूर्व कार्यक्रम का एजेण्डा मिनट्स की तैयारियां पूरी होनी चाहिये। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक द्वारा संस्थाध्यक्ष, विभिन्न विभागों उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के अधिकार व कर्तव्यों के विषय में अवगत कराया। इस मौके पर संस्थाध्यक्ष जेसी शशांक सिंह ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यशाला से संस्था को सुव्यवस्थित रूप से चलाने में बहुत मदद मिलेगी। मण्डल उपाध्यक्ष जेसी राधेरमण जायसवाल ने कहा कि किसी भी कार्यक्रम की सफलता के पीछे संसदीय प्रणाली के सिद्धान्तों का विशेष योगदान होता है। जेजे चेयरमैन अमन श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी संस्था ही नहीं, वरन व्यक्तित्व विकास के लिये भी संसदीय प्रणाली का व्यवहारिक ज्ञान आवश्यक है। कार्यशाला में जेसी विनय बरौतिया, नीरज श्रीवास्तव, विकास रस्तोगी, श्याम जी सेठ, आशीष चैरसिया, प्रदीप सेठ, राकेश जायसवाल, उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, अतुल गुप्ता, धीरेन्द्र चतुर्वेदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अन्त में जेजे सचिव जेजे हर्ष विक्रम सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related

खबरें 3775672444555497765

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item