शिक्षकों की पदोन्नति हेतु काउंसिलिंग की तिथि घोषित किया जाय : अरविन्द शुक्ला

 जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपद शाखा का एक प्रतिनिधिमण्डल जिला संयोजक अरविन्द शुक्ला के नेतृत्त्व में  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलकर शिक्षकों की समस्याओं के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के अनुसार शिक्षकों की पदोन्नति हेतु काउंसिलिंग की तिथि घोषित किया जाय और शिक्षकों के बैंक लोन हेतु किसी सक्षम अधिकारी को नामित किया जाय जिससे शिक्षकों को बैंक लोन मिल सके। इस पर बीएसए ने बताया कि पदोन्नति हेतु न्यूनाधिक रिक्ति का कार्य एकाध दिन में पूरा हो जायेगा जिसके बाद काउंसिलिंग की तिथि घोषित कर दी जायेगी। बैंक लोन के सम्बन्ध में बैंक फार्मेट में नियोक्ता के दायित्व में जिम्मेदारी के कालम पर नाराजगी जतायी परन्तु शिक्षकों के आग्रह पर खण्ड शिक्षा अधिकारी बदलापुर अशोक यादव को बैंक लोन हेतु नामित किया। शिक्षकों ने बीएसए के प्रति आभार जताते हुये शिक्षकों से अपील किया कि लोन प्राप्त करने वाले शिक्षक कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे समस्त शिक्षकों की सुविधा प्रभावित हो। प्रतिनिधिमण्डल में विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राममूरत यादव, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, साजेश सिंह, रविचन्द यादव, राजेश उपाध्याय आदि शामिल रहे।


Related

खबरें 6566123751060513513

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item