रथयात्रा को लेकर श्री जगन्नाथ जी सेवा ट्रस्ट ने की बैठक

जौनपुर। श्री जगन्नाथ जी सेवा ट्रस्ट की बैठक श्री जगन्नाथ धाम रासमण्डल के पवित्र प्रांगण में वरिष्ठ सदस्य दिनेश कपूर की अध्यक्षता में हुई जहां रथयात्रा की सम्पूर्ण व्यवस्था की जानकारी उपस्थित लोगों को दी गयी। इस मौके पर सभी सदस्यों से रथयात्रा को भव्य एवं कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने का व्रत लिया गया। बताया गया कि मंदिर की सफाई आदि कार्य पूर्ण हो चुका है तथा रथ की रंगाई चल रहा है एवं सज्जा शेष रह गयी है। मंदिर के सभी विग्रहों का विशेष श्रृंगार कराने की तैयारी हो रही है। बैठक में रवि मिंगलानी, योगेश भाटिया, शिवशंकर साहू, विक्की सेठ, राजेश गुप्ता, आलोक वैश्य, अनिल गुप्ता, रानू सिंह, संजय गुप्ता सहित तमाम पदाधिकारी, सदस्य आदि उपस्थित रहे। अन्त में ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने सभी के प्रति आभार जताया।

Related

खबरें 8493555814255486514

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item