भाकपा ने रेल भाड़े में वृद्धि पर जतायी आपत्ति
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_7282.html
जौनपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कार्यालय पर सोमवार को हुई जिला कार्यकारिणी की बैठक में सांगठनिक सवालों के अलावा देश-प्रदेश की राजनैतिक स्थिति पर विचार-विमर्श हुआ जहां वृद्धि की कड़े शब्दों में निंदा करते हुये कहा गया कि सरकार के इस कदम से महंगाई में वृद्धि होने के साथ देश की जनता पर अत्यधिक आर्थिक बोझ पड़ेगा। अन्त में जिला कमेटी के वरिष्ठ सदस्य कामरेड तेजधर मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया गया। राकेश चन्द्र मौर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में श्रीकृष्ण शर्मा, जय प्रकाश सिंह, सुबाष गौतम, आरआर यादव, केआर गुप्त, एसबी पटेल, जगन्नाथ शास्त्री, सुबाष चन्द्र पटेल, लालजी यादव, रामजी, सोमारू राम, कैलाश भूषण, लाल साहब, लालजी पाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इसके बाद सभी लोगों ने कलेक्टेªट पहुंचकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

