NCC की दो छात्राओं का प्रदेश टीम में हुआ चयन
https://www.shirazehind.com/2014/06/ncc.html
जौनपुर। 96 यूपी एवं एनसीसी के अन्तर्गत नगर के टीडी इण्टर कालेज के कक्षा 9 की दो छात्राओं ने कर्नल विशाल माथुर के नारे ‘हम किसी से कम नहीं, एक गोली-एक दुश्मन’ का जज्बा लेकर पूरे अप्रैल व मई माह में सूबेदार कुल बहादुर भण्डारी, नायब सूबेदार कुन्दन सिंह, बीएचएम एपी साहू एवं फस्र्ट आफिसर रमेश चन्द्र सिंह के कुशल निर्देशन में लगातार अभ्यास किया। प्रातः 8 बजे से दोनों छात्राएं दोपहर 2 बजे तक अभ्यास करती थीं जिसका परिणाम रहा कि 5 यूपी कैम्प में इनका चयन हो गया। 9 बटालियन के बच्चों द्वारा हिस्सा लेने वाला कैम्प फतेहगढ़ में होगा जहां 11 ग्रुप के बच्चों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश की टीम में स्थान बनाने वाली दोनों छात्राएं क्रमशः सुनीता सिंह निवासी जमैथा एवं अनामिका सिंह निवासी मियांपुर 11 ग्रुप में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त कीं। बताया गया कि दोनों छात्राएं शूट टू कील, बचने का जज्बा लेकर आल इण्डिया कम्पटीशन के लिये आगामी 4 जुलाई को चण्डीगढ़ के लिये रवाना होंगी। इस सफलता को प्राप्त करके दोनों छात्राओं ने कालेज व 96 यूपी बटालियन का नहीं, बल्कि पूरे ग्रुप का नाम रोशन किया है। ग्रुप कैप्टन एके मिश्रा ग्रुप कमाण्डर वाराणसी बी ने छात्राओं को बधाई देते हुये और आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया।

