अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सीएम का फूंका पुतला
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_4945.html
जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सीपीएमटी परीक्षा का पर्चा लिक होने के विरोध में सोमवार को नगर के ओलन्दगंज चैराहे पर सूबे की सपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुये मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस समय प्रदेश में चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है तथा सारी व्यवस्थाएं चरमरा गयी हैं। बीते 22 जून को प्रदेश के कई जिलों में आयोजित सीपीएमटी की परीक्षा निश्चित की गयी थी किन्तु पर्चा लिक होने से सारी परीक्षाएं रद्द कर दी गयीं। ऐसे में दूर-दराज से आये परीक्षार्थियों को तमाम प्रकार की समस्याओं से दो-चार होना पड़ा। इसी को लेकर आज प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय निषाद एवं जिला सह संयोजक प्रशांत उपाध्याय के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ओलन्दगंज चैराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर अपने गुस्से का इजहार किया। इस अवसर पर नितेश सिंह, अंकित सिंह, आयुष पाण्डेय, बलराम निषाद, अजीत, शनि सहित दर्जनों पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

