जौनपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी के पत्र के अनुसार जनपद के समस्त इण्टर कालेज, महाविद्यालय एवं तकनीकी संस्थान के प्राचार्य/प्रधानाचार्य को अवगत कराया है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति के सम्बन्ध एक अति आवश्यक बैठक टी0डी0 इण्टर कालेज में 25 जून 2014 को मध्यान्ह 12 बजे जिला समाज कल्याण अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी है जिसमें उनके द्वारा दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति के सम्बन्ध में निदेशक समाज कल्याण उ0प्र0 लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के सम्बन्ध में जानकारी दी जायेगी।