डीएम के निरीक्षण में लापता मिले दर्जन भर डाक्टर , सभी का वेतन काटने का आदेश

 जौनपुर।  जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने प्रातः 8बजे जिला अस्पताल जौनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय डा0 भइया ए0के0सिंह, डा0 भीम सिंह, डा0 एस0डी0 सिंह, डा0 आर0के0सिन्हा, डा0 सतीश सिंह, डा0 यूसुफ अंसारी, डा0 ओ0पी0सिंह जनरल सर्जन, डा0 ओ0पी0सिंह, डा0 आर0पी0मौर्या, डा0 आर0के0जायसवाल, डा0 अरविन्द कुमार तथा आनन्द प्रकाश मौर्य लैब टेक्नीशियन अनुपस्थित रहे।
        उपरोक्त अनुपस्थित चिकित्साधिकारियों/कर्मचारी का एक दिन का वेतन काटे जाने का आदेश के साथ ही साथ मुख्य चिकित्साधीक्षक जौनपुर को निर्देशित किया कि उपरोक्त अनुपस्थित चिकित्साधिकारियों/कर्मचारी का स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपनी टिप्पणी सहित एक सप्ताह के अन्दर उपलब्ध करायें कि क्यों न उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु प्रकरण विभागीय अधिकारियों को संदर्भित कर दिया जाय।

Related

खबरें 4589623421194573103

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item