छापेमारी का डर, चार दिन से बंद है बाजार

 जौनपुर : वाणिज्य कर विभाग द्वारा बीते दिनों मारे गए छापे का असर स्थानीय बाजार में जबरदस्त देखने को मिल रहा है। छापेमारी की डर से खौफजदा दुकानदार अपने प्रतिष्ठान शनिवार को भी बंद किए रहे। जिसके कारण चौथे दिन भी बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब हो कि वाणिज्य कर विभाग की टीम ने बाजार में छापेमारी किया था। टीम के पुन: छापेमारी करने के लिए आने की सूचना को लेकर व्यापारी डरे है। बाजार की सभी दुकानें बंद है। दुकानदारों के अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर वहां से हट जाने से लोगों को सामान नहीं मिल पा रहा है। इसके कारण बाजार में क‌र्फ्यू जैसा माहौल बना हुआ है। मौजूदा समय में स्थिति यह है कि कोई दुकानदार अपना प्रतिष्ठान किसी कीमत पर नहीं खोल रहा है। व्यापारियों का कहना है कि वाणिज्य कर विभाग की टीम किसी भी समय बाजार में छापेमारी करने आ सकती है।

Related

खबरें 4355633093184382812

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item