मारपीट कर रुपये लूटने का आरोप
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_5539.html
बदलापुर (जौनपुर) : सरोखनपुर गांव निवासी सुभाष सरोज ने मारपीट कर 48
हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस मारपीट की घटना बता रही है।
सुभाष का आरोप है कि वे जिला मुख्यालय स्थित एक अस्पताल में अपनी भाभी के इलाज के लिए किराए के वाहन से जा रहे थे। 45 हजार रुपये उनके चाचा मुकेश तथा तीन हजार चालक राजेंद्र यादव के पास थे। जैसे ही गाड़ी धनियामऊ पुल के पास पहुंची 10-12 की संख्या में पहुंचे लोगों ने मारपीट कर रुपये छीन लिए। सुभाष की सूचना पर पुलिस छानबीन कर रही है।