विद्युत तार से चिपक कर बालक की मौत
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_30.html
खेतासराय(जौनपुर)।क्षेत्र के गोरारी खलीलपुर गांव में सोमवार को विद्युत
करण्ट की चपेट में आकर एक बालक की मौके पर मौत हो गयी।उसके मौत की खबर
मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
मो.कैफ(14) पुत्र इस्लाम निवासी बड़ागाँव थाना शाहगंज बचपन से अपने ननिहाल गोरारी गाँव कलाम के यहाँ रह रहा था। आज सुबह उसकी बकरी छत पर चली गयी। बकरी को पकड़ने के लिये पीछे-पीछे कैफ भी चला गया। छत के ऊपर से एचटी लाइन का तार गया है।बकरी को पकड़ते समय कैफ की गरदन विद्युत तार से छू गया। तार से छूते ही वह उसमें चिपक गया।जानकारी होने पर लोगों की मौके पर भीड़ जुट गयी। विद्युत विभाग को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति कटवाई गयी।फिर तार से चिपके कैफ के शव को छत से नीचे उतारा गया।