.JPG)
जौनपुर। सम्पादक मण्डल जौनपुर की बैठक बुधवार को सम्पादक कैलाशनाथ की अध्यक्षता में कलेक्टेªट परिसर में स्थित पत्रकार भवन के सभागार में हुई जहां सर्वसम्मत से तय किया गया कि सम्पादक मण्डल का पुनर्गठन होना चाहिये। इसी को लेकर आगामी 6 जुलाई दिन रविवार को नगर के चहारसू चैराहा स्थित शिराज होटल में सम्पादक मण्डल का चुनाव होगा। बैठक में सदस्यता शुल्क सहित अन्य बिन्दुओं पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में सम्पादक साजिद हमीद, जय प्रकाश मिश्र, छोटे लाल सिंह, चन्द्रमोहन, अरविन्द पटेल, शैलेन्द्र यादव, महेन्द्र गुप्ता, राकेशकान्त पाण्डेय, समर बहादुर सिंह, यादवेन्द्र दूबे मनोज, विरेन्द्र गुप्ता, विकास सोनी, त्रिभुवन नाथ उपाध्याय, मंगला प्रसाद तिवारी, रऊफ खान, रामजी जायसवाल सहित अन्य सम्पादक उपस्थित रहे।