दर्जनों किसानों को दिया गया निःशुल्क बीज
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_2174.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता के अन्तर्गत भूमि सेना योजना में वर्ष 2013-14 एवं 2014-15 में फसलोत्पादन कार्यक्रम के तहत परियोजना इमाम शाहपुर प्रथम विकास खण्ड मडि़याहूं के किसानों को जिनकी भूमि उपचारित की गयी है, को भूमि संरक्षण अधिकारी जगत नारायण यादव की उपस्थिति में बुधवार को उन्नत किस्म के धान, मक्का, उर्द के बीजों का वितरण किया गया। नगर के पालिटेक्निक चैराहे के पास स्थित विभाग के परिसर में आयोजित एक सादे समारोह में कुल 60 किसानों को बीजों का वितरण हुआ। इस मौके पर भूमि संरक्षण अधिकारी श्री यादव ने बताया कि उक्त बीजों की बुवाई उपचारित क्षेत्र में कृषकों द्वारा किया जायेगा जिससे फसल उत्पादकता में वृद्धि होगी।
