जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष एक महिला की मौत पांच घायल
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_3964.html
जौनपुर जिलें के नेवढि़यां थाना क्षेत्र के मुंशीपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डण्डे चले। इस खूनी संघर्ष मंे एक महिला की जान चली गयी है तथा पांच लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये है। सभी घायलों का इलाज जौनपुर जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी ओमप्रकाश राजभर के पट्टीदारों से काफी दिनों से जमीनी विवाद चला आ रहा है। इस विवाद के कारण दो दिन पूर्व पुलिस ने दोनों पक्षों को धारा 151 के तहत पाबंद किया था। आरोप है कि कल रात ओमप्रकाश अपने परिवार के साथ घर में बैठा था इसी बीच उसके विपक्षी करीब एक दर्जन लोगों साथ उसके घर पहुंचकर लाठी डण्डे से पिटनें लगे। इस बीच अपनी जान बचाने के लिए ओमप्रकाश कुएं में कुद गया तो हमलावरों नें उसे कुए से निकाल कर पीटा। उसकी जान बचानें के लिए आये उसकी पत्नी हिरावती को भी बदमाशों ने लाठी डण्डे से पीटकर लहूलुहान कर दिया जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस नें आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलास में जुट गयी है।