प्रसव के दौरान गर्भवती महिला की मौत, हंगामा चक्का जाम

 जौनपुर जिलें के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव में प्रसव दौरान गर्भवती महिला की मौत होनें से गुस्साएं लोगो ने जमकर हंगामा करते हुए इलाहाबाद सुजानगंज मार्ग को जाम कर दिया। बाद सूचना मिलनें के मौके पर पहुंची पुलिस नें किसी तरह समझा बुझाकर रास्ता साफ कराया ।
हमारे मुंगराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार पवारा थाना क्षेत्र के मडवा डोडक गांव राजेन्द्र प्रसाद यादप की पत्नी प्रमिला यादव को कल शाम करीब 7 बजें प्रसव पीड़ा के कारण सरकारी एनएम दुलारी देवी द्वारा अपनें घर के अंदर चलाये जानें वाले प्राईवेट नर्सिगं होम में भर्ती कराया गया। आरोप है कि दुलारी नें पांच हजार रूपये लेकर भर्ती किया । जैसे जैसे रात गहराती जा रही रही थी वैसे वैसें प्रमिला की हालत खराब होती गयी परिवार वालें उसे कही और ले जानें की बात किया तों दुलारी किसी अच्छे डाक्टर को बुलानें की बात कह कर रोक दिया। लेकिन डाक्टर के पहुंचने से पहले ही प्रमिला की मौत हो गयी। जब इसकी जानकारी गांव को हुई तो सूबह पांच बजे भारी संख्या में लोग पहुंच कर उसके घर पर बवाल शुरू कर दिया। इसी बीच मौके की नजाकत को भापते हुए दुलारी और उसका परिवार घर छोड़कर भाग निकला। उसके बाद ग्रामीणों ने उसके घर के सामनें चक्का जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशकत के बाद अरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करनें का आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया।  

Related

खबरें 3448154755680533082

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item