मार्निग कोर्ट को लेकर वकीलों ने किया धरना-प्रदर्शन

जौनपुर: हाईकोर्ट द्वारा मार्निग कोर्ट की व्यवस्था समाप्त किए जाने को लेकर अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार जारी है। बार कौंसिल आफ उप्र ने समस्त अधिवक्ता संघों से तीन दिन तक घरना प्रदर्शन करते हुए पूरे दिन काम काज ठप रखा। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता मार्निग कोर्ट बहाल किए जाने की मांग को लेकर एक मई से लगातार हड़ताल पर हैं। 28 मई को हाई कोर्ट द्वारा वकीलों की मांग अस्वीकार करने के बाद आंदोलन और तेज हो गया। पूरे प्रदेश के वकीलों ने 34 जिलों के समर्थन में हड़ताल व धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को अध्यक्ष सत्येंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। तत्पश्चात मंत्री जयप्रकाश सिंह कामरेड के नेतृत्व में वकीलों ने नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में अधिवक्ता अब्दुल सलाम, रमेश चंद्र पाल, गोरख श्रीवास्तव, शैलेश मिश्र, रुद्र प्रकाश यादव, संजय श्रीवास्तव, धीरेंद्र उपाध्याय, संजीव सिंह, वीरेंद्र यादव, ब्रजेश सिंह, रवींद्र विक्रम सिंह, राजेश उपाध्याय, सूर्यमणि पांडेय, राजेंद्र दूबे आदि थे।

Related

खबरें 6025548351519514412

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item