गंदा पेयजल लेकर सदन में पहुंचे सभासद

जौनपुर : नगर के विकास को लेकर गुरुवार को हुई नगर पालिका परिषद बोर्ड की मीटिंग में कुल एक अरब का प्रस्ताव पास किया गया। इस दौरान सभासदों ने गंदा पेयजल लेकर सदन में प्रवेश कर चेयरमैन को पीने को दे दिया। वार्डो में गंदे पेयजलापूर्ति व गंदगी को लेकर आक्रोशित सभासदों ने जमकर हंगामा किया भी किया। नगर पालिका परिषद जौनपुर का वित्तीय वर्ष 2014-15 का मूल बजट 87 करोड़ 41 लाख 99 हजार 38 रुपये पास किया गया। जिसके तहत प्रकाश, वेतन, राज्य वित्त, बोर्ड फंड, स्वास्थ्य विभाग, अवस्थापना निधि, 13 वे वित्त, नगर विकास योजना, आदर्श विकास योजना के तहत होने वाले कार्य कराए जाएंगे। राज्य वित्त आयोग, पालिका निधि के अंतर्गत उपलब्ध धनराशि से कराए जाने वाले कार्यो के लिए 12 करोड़ का प्रस्ताव पास किया गया। जिसके तहत सड़क, नाली, इंटरलाकिंग के कार्य कराए जाएंगे। नगर पालिका के किराएदारी नामांतरण पर एक हजार रुपये प्रति स्क्वायर फीट से पैसा लिए जाने पर चर्चा हुई। जिससे राजस्व का फायदा हो सके। स्वकर निर्धारण के मुद्दे पर टीम गठित की गई। जिससे जनता के ऊपर कर का अधिक बोझ न पड़े। वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए नगर पालिका परिषद के समस्त कार पार्किंग स्टैण्ड के नीलामी के संबंध में यह निर्णय हुआ कि जब तक पड़ाव पर सुविधा या बंदोबस्त ठीक तरीके से न हो जाय तब तक के लिए इसकी नीलामी स्थगित कर दी जाय। सफाई, पथ प्रकाश व पेयजलापूर्ति की समस्या से निबटने के लिए आउटसोर्सिग से कार्य कराने पर विचार हुआ। इसके लिए 1.60 करोड़ का बजट पास किया गया। इस मौके पर मोहम्मद आफाक, उमेश सोनकर, रेनू पाठक, नंदलाल यादव, मनोज कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Related

खबरें 4704679133949903291

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item