मां के साथ नहाने गया बालक नदी में डूबा

 जौनपुर: जफराबाद क्षेत्र के जैतपुरा घाट पर शनिवार को मां के साथ स्नान करने गया बालक नदी में डूब गया। ग्रामीणों ने कई घंटे तक तलाश किया लेकिन पानी बढ़ने और जलकुंभी के कारण सफलता नहीं मिली। सूचना के बाद भी पुलिस- प्रशासन गोताखोरों के साथ नहीं पहुंचा। जिससे क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है।
जैतपुरा गांव निवासी लल्लू की पत्नी अपने पांच वर्षीय बेटे गोलू के साथ स्नान करने गई थी। उसने बेटे को साबुन लगाकर नहाने के लिए छोड़ दिया और खुद नहाने लगी। थोड़ी देर बाद बच्चे के न दिखने पर वह चीखते-चिल्लाते हुए तलाश करने लगी। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। कई घंटे तक तलाश की गई लेकिन नदी में जलकुंभी आ जाने और पानी बढ़ने के कारण कामयाबी नहीं मिली। घटना के लगभग सात घंटे बाद तक पुलिस- प्रशासन गोताखोरों के साथ नहीं पहुंचा।

Related

खबरें 6054227923928996097

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item