यूपी में दूसरा स्थान पाने वाले अर्णव का हुआ जोरदार स्वागत

  जौनपुर। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारीनाथ में अध्ययनरत भैया अर्णव निगम निवासी रासमण्डल ने वर्ष 2014 की हाईस्कूल परीक्षा में उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय ही नहीं, बल्कि जनपद का सम्मान एवं गौरव बढ़ाया है। हाईस्कूल की परीक्षा देने के बाद वह मुम्बई चला गया था जहां से वापस लौटने पर शनिवार को भण्डारी रेलवे स्टेशन पर विद्यालय परिवार सहित नगरवासियों ने माल्यार्पण कर उसका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर जहां विद्यालय के प्रधानाचार्यद्वय कन्हैया जी, राजेश द्विवेदी ने माल्यार्पण किया, वहीं प्रबंधक अमित वत्स व अध्यक्ष कंचन सिंह ने बुकें भेंट किया। यहां से भारी गाजे-बाजे के साथ अर्णव विद्यालय से होते हुये अपने घर पहुंचा जहां मोहल्लेवासियों ने उसका स्वागत किया। इस अवसर पर आचार्य दिलीप पाठक, लक्ष्मी शंकर तिवारी, संजय तिवारी, मधुसूदन पाठक सहित प्रबंध कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारी, सदस्य, गणमान्य नागरिक, माता, पिता, बहन भी उपस्थित रहे।

Related

खबरें 2352127005268887860

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item