रथयात्रा के साथ रविवार से शुरू होगा नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान

जौनपुर। श्री जगन्नाथ जी सेवा ट्रस्ट (श्री जगन्नाथ धाम रासमण्डल) के आयोजकत्व में 29 जून दिन रविवार को भव्य रथयात्रा निकाला जायेगा जिसको पूरे नगर में भ्रमण कराया जायेगा। रविवार से शुरू महोत्सव का आयोजन आगामी 6 जुलाई को भण्डारे के साथ सम्पन्न होगा। इस आशय की जानकारी देते हुये आयोजन समिति ने बताया कि 29 जून को प्रातः 8 बजे से आरती व राजसी खिचड़ी भोग के बाद शाम 5 बजे रथयात्रा निकाली जायेगी। इसी क्रम में 30 जून से 1 जुलाई तक शाम 5 बजे से महिलाओं द्वारा भजन प्रस्तुत किया जायेगा जिसके दूसरे दिन शाम 5 बजे से श्री सुन्दर काण्ड पाठ चलेगा। 3 जुलाई को सायं 7 बजे से आर्ट आफ लिविंग द्वारा सत्संग होगा जिसके दूसरे दिन सायं 5 बजे से श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन होगा। इसी क्रम में 5 जुलाई को पूर्णाहुति के साथ श्रीरामचरितमानस पाठ का समापन होगा जिसके बाद छप्पन भोग व भजन संध्या से इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा। 6 जुलाई दिन रविवार को प्रातः 11 से शाम 5 बजे तक कढ़ी-भात के भोग के साथ विशाल भण्डारे का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। आयोजन समिति ने नगरवासियों उक्त अवसरों पर अधिक से अधिक संख्या मंे पहुंचने की अपील की है।

Related

खबरें 7565318754035573605

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item