जौनपुर जेल मे पड़ा छापा , सब कुछ मिला ऑल इज वेल
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_28.html
जौनपुर जिला न्यायाधीश ने आज जिलाधिकारी और एसपी के साथ जिला
कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया जहां सभी का बारीकी से निरीक्षण किया
साथ ही जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। हलाकि निरीक्षण के दौरान
कोई आपत्ति जनक सामान नही मिला। जिलाधिकारी ने मीडिया से बातचित में
स्वीकार किया कि इस जेल में क्षमता से अधिक कैंदी बंद है। गर्मी ज्यादा
होने के कारण काफी संख्या में बंदी विमार चल रहे है उनके इलाज की मुक्कमल
व्यवस्था के लिए जेल प्रशासन और स्वास्थ विभाग निर्देश दिया गया है
जिला न्यायाधीश राकेश कुमार द्वितीय, जिलाधिकारी सुहास एलवाई एवं नवागत पुलिस अधीक्षक पवन कुमार शनिवार को सुबह जिला कारागार पहुंचे जहां उनके पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गयी। हालांकि रूटीन का निरीक्षण होने से जेल प्रशासन पहले से ही सक्रिय रहा। फिर भी थोड़ी से अफरा-तफरी के बीच तीनों अधिकारी कारागार में प्रवेश किये मुख्य प्रवेश द्वार पर जेल अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी उनके साथ हो लिये। जेल प्रशासन ने जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं आरक्षी अधीक्षक को बंदीगृह, बैरक, रसोईघर, शस्त्रागार, भण्डार सहित पत्रावलियों का अवलोकन किया जिसको देखकर संतुष्टि दिखाते हुये तीनों अधिकारियों ने जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कुछ ही देर सही मगर अफरा-तफरी के बीच हुये निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शासन की मंशानुरूप कार्य करने पर बल दिया। इस अवसर पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के अलावा जेल के अधिकारी मौजूद रहे।